उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने वाली यह श्रेष्ठ पुस्तक आसान एवं बेहद प्रभावशाली तकनीकों के द्वारा उन मानसिक अवरोधों को दूर करना सिखाती है, जो आपके और आपकी मनचाही सफलता के बीच बढ़ा बनाते हैं. इस क्रांतिकारी पुस्तक के ज़रिये, प्रेरणा के विशेषज्ञ डॉ. जोसेफ़ मर्फ़ी ने संसार भर के लाखों लोगों को मात्र अपने सोचने के तरीक़े में बदलाव लाकर, बेहतरीन परिणाम पाने में मदद की है.
डॉ. जोसेफ़ मर्फ़ी मूलभूत सिद्धांत को स्पष्ट करते हैं कि यदि आप वास्तव में किसी चीज़ में विश्वास करते हैं और निरंतर उसके मानसिक-चित्रण का अभ्यास करते हैं, तो उन अवचेतन संबन्धी बाधाओं से उबरा जा सकता है जो आपको सफ़ल होने से रोकती हैं. इस प्रकार, आप अपने विश्वासों को यथार्थ में बदलते हुए कामयाबी प् सकते हैं. वास्तविक जीवन कि प्रेरक घटनाएँ व किस्से डॉ. जोसेफ़ मर्फ़ी कि बताई तकनीकों की पुष्टि करते हैं. वे हमें व्यवहारिक दिशा-निर्देश देते हैं जिससे हम:
मज़बूत आत्मविश्वास विकसित कर सकते हैं वैवाहिक जीवन व अन्य संबंधों को बेहतर बाना सकते हैं
नए तथा मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित कर सकते हैं
बुरी आदतों को छोड़ सकते हैं तथा अपने भय पर काबू प् सकते हैं
धन-संपत्ति अर्जित कर सकते हैं
पदोन्नति व सम्मान प्राप्त कर सकते हैं
अपने अवचेतन मन की अदभुत, जादुई शक्ति को जानने के लिए इस पुस्तक को ज़रूर पढ़ें. इसके माध्यम से आप सरल, व्यावहारिक एवं उपयोगी तकनीकों व अभ्यासों को सहजता से अपने दैनिक जीवन में लागू कर सकेंगे.
मैंने दुनिया भर में सभी तरह के लोगों के जीवन में चमत्कार होते देखे हैं।
चमत्कार आपके साथ भी हो सकते हैं – बशर्ते आप अपने अवचेतन मन की जादुई शक्ति का इस्तेमाल शुरू कर दें। यह पुस्तक आपको यह सिखाने के लिए
लिखी गई है कि आप अपने अवचेतन मन की शक्ति से अपनी तक़दीर खुद कैसे बनाएँ। इंसान अपने अवचेतन मन में जैसा सोचता है, वैसा ही वह बन जाता है।
क्या आप इन सवालों के जवाब जानते हैं?
एक व्यक्ति दुखी क्यों होता है, जबकि दूसरा खुश क्यों होता है? एक व्यक्ति सुखी और समृद्ध क्यों होता है, जबकि दूसरा ग़रीब और दुखी क्यों होता है ?
एक व्यक्ति भयभीत और तनावग्रस्त क्यों होता है, जबकि दूसरा आस्थावान तथा आत्मविश्वासी क्यों होता है? एक व्यक्ति के पास सुंदर, आलीशान बंगला क्यों होता है, जबकि दूसरा झोंपड़पट्टी में क्यों रहता है?
एक व्यक्ति बहुत सफल क्यों होता है, जबकि दूसरा बुरी तरह असफल क्यों होता है? एक वक्ता उत्कृष्ट और असाधारण रूप से लोकप्रिय क्यों होता है, जबकि दूसरा औसत और अलोकप्रिय क्यों होता है? एक व्यक्ति अपने काम या पेशे में जीनियस क्यों होता है, जबकि दूसरा जिंदगी भर मेहनत करने के बावजूद कुछ हासिल क्यों नहीं कर पाता?
एक व्यक्ति तथाकथित असाध्य बीमारी से ठीक क्यों हो जाता है, जबकि …
इस पुस्तक के लेखक

जोसेफ मर्फी / Joseph Murphy
जोसेफ मर्फी आयरिश मूल के मनोवैज्ञानिक लेखक हैं जिन्हें अमरीकी नागरिकता प्राप्त है। मर्फी अपनी पुस्तक "आपके अवचेतन मन की शक्ति" (अंग्रेज़ी:The Power of Your Subconscious Mind) के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म 20 मई 1898 को आयरलैंड मे हुआ था। उनके पिता एक पाठशाला के संचालक थे। 1920 के दशक मे वे अमरीका गये और वहाँ फार्मासिस्ट का कार्य करने लगे | इस दौरान वे न्यूयॉर्क नगर में रह रहे थे और वहाँ उन्होने चर्च ऑफ दी हीलिंग क्राइस्ट जाना शुरू किया। अध्यात्म और मन की शक्ति के विषय मे ज्ञान पाने हेतु भारत भी गये। वहाँ उन्होने संतों से मुलाक़ात की और समझने का प्रयास किया। 1940 के दशक मे वे लॉस एंजेलिस के इन्स्टिट्यूट ऑफ़ रिलिजियस साइन्स मे अध्यापक नियुक्त हुए | 1950 के दशक मे उन्होने यूनिवर्सिटी ऑफ साऊथ कॅलिफॉर्निया से मनोविज्ञान में पी० एच० डी० की उपाधि प्राप्त की।
Nice
Thanks Subhash ji 🙏
Thanks 🙏
आपके अवचेतन मन की शक्ति किताब में डॉ. जोसेफ मर्फी ने आपका अवचेतन मन किस तरह काम करता है, इस बारे में बताया है।
और आप किस तरह आपने मन की आवाज़
को पहचान सकते है, इस के अभ्यास बताएं है। ये किताब में इतनी सकारात्मक बाते बताई है, जिसे पढ़ के आप चौक जायंगे।